:
Breaking News

दलसिंहसराय उपकारा के सहायक कारा अधीक्षक आदित्य कुमार यौन शोषण और झूठी शादी के आरोप में गिरफ्तार

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर में सोमवार को दलसिंहसराय उपकारा के सहायक कारा अधीक्षक आदित्य कुमार को एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।पीड़िता—जो दो बच्चों की मां है—ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात आदित्य कुमार से गया कोर्ट में तलाक की प्रक्रिया के दौरान हुई थी। बातचीत बढ़ी और वर्ष 2022 में आरोपी ने उसके घर स्थित मंदिर में शादी का झांसा देकर साथ रहने लगा। महिला का दावा है कि वह लगभग तीन वर्ष तक गया स्थित सरकारी आवास में सहायक कारा अधीक्षक के साथ पत्नी की तरह रही। इसी दौरान आरोपी बच्चों और परिजनों से मिलता-जुलता रहा और कई पारिवारिक तस्वीरें भी खिंचवाईं।

बाद में आदित्य कुमार की पोस्टिंग बदलकर दलसिंहसराय उपकारा में कर दी गई। महिला अपने मायके चली गई, लेकिन दीपावली पर बुलावे पर वह दलसिंहसराय पहुंची तो दोनों के बीच विवाद गहरा गया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की एक अन्य युवती से नजदीकियों की जानकारी मिलने पर उसने विरोध किया,जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई,अगले दिन आरोपी के माता-पिता ने भी गाली-गलौज व हाथापाई कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया,

महिला ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी और थाने में आवेदन देकर झूठी शादी, यौन शोषण, मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में एफआईआर कराई। उसने यह भी कहा कि आरोपी उसे पत्नी का दर्जा देने से इनकार कर रहा था और पैसे लेकर समझौता करने का दबाव बना रहा था।

इधर, आदित्य कुमार के परिवार ने पलटवार करते हुए दावा किया कि महिला पहले से विवाहित है और रुपए की ठगी के मकसद से उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। सहायक कारा अधीक्षक की मां ने आरोपों को साजिश और ब्लैकमेलिंग करार दिया।

दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा कर सोमवार को आदित्य कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया।

इस बीच, न्याय में देरी मिलने से आहत पीड़िता ने कुछ दिन पहले एसपी ऑफिस के पास नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। सहायक कारा अधीक्षक की गिरफ्तारी के बाद महिला को बेगूसराय महिला आश्रय गृह भेज दिया गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *