:
Breaking News

पटना में बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग, पुलिसकर्मी से गैंगस्टर बना लाली सिंह आरोपी

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना में रंगदारी मांगने का एक बड़ा मामला सामने आया है। शहर के एक जाने-माने बिल्डर ने रूपसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनसे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। यह धमकी किसी और ने नहीं, बल्कि पुलिस की नौकरी से बर्खास्त होकर अपराध की दुनिया में कुख्यात हो चुके लाली सिंह उर्फ़ वेद निधि ने दी है।

4 दिसंबर की रात आया धमकी भरा कॉल

बिल्डर के अनुसार 4 दिसंबर को रात करीब 8:10 बजे एक अंजान नंबर से कॉल आया। फोन पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को लाली सिंह उर्फ़ वेद निधि बताते हुए सीधे पूछा कि क्या वह रूपसपुर नहर के पास विवेक उर्फ़ छोटू से जमीन खरीद रहे हैं। बिल्डर ने बताया कि अगले दिन जमीन का रजिस्ट्री होना है।

"5 करोड़ दीजिए या जमीन का आधा हिस्सा छोड़ दीजिए"

जैसे ही बिल्डर ने जमीन खरीद की पुष्टि की, कॉलर ने बेझिझक पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग कर डाली। पैसे देने से इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि दीघा में दीपक महतो की जो हत्या हुई थी, वही अंजाम तुम्हें भी भुगतना पड़ेगा।

कॉलर ने यह तक कहा—
"इसे हल्की धमकी मत समझिए, मेरा क्रिमिनल रिकॉर्ड देख लीजिए… और हां, मैं खुद पुलिस वाला हूं।"

इसके साथ ही रंगदारी नहीं देने पर दो दिनों के भीतर हत्या करने की धमकी दी गई। आरोपी ने जमीन का आधा हिस्सा अपने नाम करने की भी मांग रखी।

रूपसपुर थाने में FIR दर्ज

इस पूरे मामले की शिकायत के बाद रूपसपुर थाना पुलिस ने सोमवार, 6 दिसंबर 2025 को एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है।

पटना में तेजी से बढ़ते बिल्डर-गैंगस्टर संबंधी मामलों के बीच यह घटना कानून-व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस टीम आरोपी की लोकेशन और नेटवर्क को खंगाल रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *