समस्तीपुर में पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की सख्त कार्रवाई और तेज़ नेतृत्व का असर दिख रहा है। मो० नगर और मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुए गृहभेदन की घटनाओं का पुलिस ने बेहद कम समय में पर्दाफाश करते हुए तीन अपराधियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर सराहनीय सफलता हासिल की है।
कैसे हुआ मामला खुलासा?
दिनांक 23/24 नवंबर 2025 की रात मो० नगर थाना क्षेत्र के नंदनी गांव में राम सरोज ठाकुर के बंद घर में चोरी हुई थी। इस मामले में मो० नगर थाना कांड संख्या 253/25 दर्ज कर जांच शुरू हुई।
एसपी समस्तीपुर ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटोरी के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया।
टीम ने लगातार छापेमारी और साइबर तकनीक का इस्तेमाल कर मामले का खुलासा कर दिया। कुल 03 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई और उनके पास से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी व अन्य सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों ने न केवल इस कांड में, बल्कि मोहनपुर थाना कांड संख्या 245/25 में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। ये लोग पीले रंग की मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर चोरी की घटनाएँ करते थे।
गिरफ्तार आरोपी
1. प्रिंस कुमार पिता रतन दास
2. आकाश कुमार पिता शिवचन्द्र दास
3. रघुवीर कुमार पिता जयकिशुन दास
सभी निवासी – महमदपुर पासवान चौक, थाना मो० नगर, समस्तीपुर
आरोपी आकाश कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास मिला है।
क्या-क्या मिला चोरी का सामान?
प्रिंस कुमार के घर से 20-20 ग्राम के दो चांदी व सोने के बिस्कुट सोने के झुमका, अंगूठियां, सिकड़ी दो मोबाइल चोरी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल ₹8,000 नगद
आकाश कुमार के घर से
चांदी की सिकड़ी,नवदुर्गा ज्वेलर्स के दो पर्ची,एक मोबाइल
रघुवीर कुमार के घर से
सोने जैसा मंगलसूत्र,एक मोबाइल
अभियुक्तों की निशानदेही पर कुंदन कुमार के घर से चांदी का ताबीज, चम्मच, पायल, राखी सोने जैसा मंगलसूत्र व बाजूबंद एक मोटरसाइकिल
एसपी के नेतृत्व में टीम की सराहनीय भूमिका
एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में समस्तीपुर पुलिस लगातार अपराध पर लगाम लगाने में जुटी है। इस कार्रवाई में शामिल विशेष टीम ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया।
छापामारी टीम
पुअनि सचिन कुमार (थानाध्यक्ष, मो० नगर)
पुअनि अन्नु सिंह (अपर थानाध्यक्ष)
पुअनि रामकुमार
पुअनि संतोष कुमार पाल
मो० नगर थाना की सशस्त्र बल टीम
समस्तीपुर पुलिस की बढ़ी प्रतिष्ठा
लगातार बेहतरीन कार्रवाई से एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में समस्तीपुर पुलिस की छवि और मजबूत हो रही है। गृहभेदन कांड का त्वरित उद्भेदन पुलिस की सजगता और प्रोफेशनलिज़्म का प्रमाण है।