:
Breaking News

समस्तीपुर में गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर दो गिरफ्तार

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर | 09 दिसंबर 2025
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में जमीनी विवाद को लेकर तीन लोगों को गोली मारकर घायल किए जाने की घटना का समस्तीपुर पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के सख्त निर्देश पर विशेष टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

घटना 07 दिसंबर की रात करीब 03:30 बजे हुई थी। पीड़ित हरिओम कुमार के फर्दबयान पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 485/25 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक, सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित कर दी।

घटनास्थल से 7.6 एमएम के चार खोखा बरामद

विशेष टीम द्वारा घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया गया, जहां से 7.6 एमएम के चार खोखा बरामद किए गए। फॉरेंसिक टीम और डी-टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूतों की गहन जांच की।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक निरूद्ध — एसपी की सक्रियता का असर

स्पेशल टीम ने तेज़ छापेमारी के दौरान

1. सोनू सहनी, पिता–संतोष सहनी, स. सिलौत

2. हरेन्द्र सहनी, पिता–अशोक सहनी, स. सिलौत
को गिरफ्तार किया है। एक अन्य व्यक्ति को निरूद्ध किया गया है। अन्य अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में तेज कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने घटना के बाद तुरंत अधिकारियों को मौके पर भेजा और पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग स्वयं की। उनके नेतृत्व में समस्तीपुर पुलिस ने फिर साबित किया है कि गंभीर अपराध की हर घटना पर तुरंत, प्रभावी और परिणामकारी कार्रवाई उनकी प्राथमिकता है। इस घटना में पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में संदेश गया है कि अपराधी चाहे जो भी हों, बख्शे नहीं जाएंगे।

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी

पु०नि० अजीत प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष

पु०अ०नि० राजकिशोर राम

पु०अ०नि० राहुल कुमार

पु०अ०नि० रोहित कुमार

पु०अ०नि० खुशबू कुमारी

परि०पु०अ०नि० दीपक कुमार

परि०पु०अ०नि० सुगंधा कुमारी एवं सशस्त्र बल


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *