:
Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर के वीर शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिवार को मिला न्याय, सरकार ने बढ़ाया सम्मान—शहीद के बेटे को मिलेगी सरकारी नौकरी

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।बिहार के वीर सपूत और बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिवार को आखिरकार वह सम्मान मिल गया, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके अंतिम दर्शन के समय की थी। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने शहीद के बेटे मोहम्मद इम्दाद रजा को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने की आधिकारिक मंजूरी दे दी।

ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस का प्रदर्शन

भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए चलाए गए महत्वपूर्ण मिशन "ऑपरेशन सिंदूर" में देश ने जबर्दस्त सफलता हासिल की थी। इस अभियान में भारतीय सेना ने दुश्मन के कई ठिकाने ध्वस्त किए और पाकिस्तान के छह सैन्य विमान मार गिराए।लेकिन इसी दौरान देश ने अपने कई वीर सपूत खो दिए—जिनमें सारण के नारायणपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद इम्तियाज भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने निभाया वादा, दिखाया सम्मान

शहीद की शहादत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं उनके गांव पहुंचे थे। वहीं उन्होंने शहीद परिवार को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की थी और सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि शहीद के पुत्र को उसकी योग्यता के अनुरूप सरकारी नौकरी दी जाएगी।

अब कैबिनेट की स्वीकृति के साथ सरकार ने अपना वादा पूरा कर दिया है।यह फैसला न सिर्फ शहीद परिवार के लिए संबल है, बल्कि उन सभी जवानों के लिए संदेश है जो सीमाओं पर देश की सुरक्षा में अपनी जान की बाजी लगा देते हैं।

बिहार का लाल, देश की शान

शहीद मोहम्मद इम्तियाज की देश के लिए दी गई कुर्बानी को बिहार हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद करेगा। सरकार के इस फैसले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि राज्य अपने शहीदों और उनके परिवारों का सम्मान करने में पीछे नहीं हटता।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *