:
Breaking News

बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक: सरकारी कर्मचारियों को डीए वृद्धि का तोहफ़ा, तीन नए विभाग बनाने पर मुहर

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक कई अहम फैसलों की गवाह बनी। कुल 19 प्रस्तावों को स्वीकृति देते हुए सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। छठे वेतनमान के तहत महंगाई भत्ता (DA) में 5 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब 1 जुलाई 2025 से डीए 252 के बजाय 257 प्रतिशत मिलेगा।

राज्य में तीन नए विभागों का गठन

विकास की नई दिशा तय करते हुए कैबिनेट ने तीन महत्वपूर्ण विभागों के गठन पर मुहर लगाई है—

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग

उच्च शिक्षा विभाग

सिविल विमानन विभाग


इन विभागों के गठन से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने और युवाओं को नई संभावनाओं का रास्ता खुलने की उम्मीद है।

कई विभागों के नाम अब नए रूप में

कैबिनेट ने कई मौजूदा विभागों के नाम बदलकर उन्हें नए स्वरूप देने की भी स्वीकृति दी—

पशु और मत्स्य संसाधन विभाग → अब डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग

श्रम संसाधन विभाग → अब श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग

कला संस्कृति एवं युवा विभाग → अब कला एवं सांस्कृतिक विभाग

तकनीकी विकास निदेशालय → अब सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय


युवाओं के कौशल विकास के लिए बड़ा कदम

राज्य सरकार ‘विद्यार्थी कौशल कार्यक्रम’ के तहत युवाओं को उद्योगों के अनुकूल प्रशिक्षण देने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSEIL) से एमओयू करेगी। कैबिनेट ने इस समझौते को हरी झंडी दे दी है।

शहीद के बेटे को अनुकंपा पर नौकरी

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का निर्णय कैबिनेट ने मंजूर कर दिया है।
इसके साथ ही गया और मुंगेर जिलों को नागरिक सुरक्षा जिला घोषित कर दिया गया है।

पटना चिड़ियाघर में बढ़ सकती है टिकट दर

संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना में प्रवेश शुल्क से लेकर दान-प्रयोजन तक सभी संसाधनों में वृद्धि की तैयारी है। इसके लिए एक नई सोसाइटी बनाई जाएगी, जो आगे शुल्क निर्धारण करेगी।

वाल्मीकिनगर में बाघों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने वाल्मीकिनगर में बाघों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष फाउंडेशन न्यास’ बनाने की मंजूरी दी है। इसके लिए 15 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *