समस्तीपुर।कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर चिमनी के पास 21 दिसंबर 2024 को जमीन कारोबारी विजय गुप्ता और टोटो चालक गणेश सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह मामला लंबी अवधि तक पुलिस के लिए ब्लाइंड केस बना रहा, लेकिन समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की कड़ी मॉनिटरिंग और लगातार दिशा–निर्देशन में बनी एसआईटी व एसटीएफ टीम ने आखिरकार इस जघन्य हत्या का पर्दाफाश कर दिया।
मुख्य साजिशकर्ता सुधीर मधान ने पांच लाख और हथियार देने की डील की थी
मामले में पहले से संदेह के घेरे में रहे सुधीर मधान ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने जमीन विवाद में विजय गुप्ता की हत्या कराने के लिए पांच लाख रुपये तथा हथियार देने का वादा किया था। मृतक को फोटो व हुलिया दिखाकर पहचान भी कराई गई थी।
पुलिस ने ऐसे खोला हत्या का पेंच
पहले से गिरफ्तार संदेही सुधीर मधान के साथ मौजूद रहा युवक सुधीर मधान (पहले गिरफ्तार) से अलग, तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक और उसे चलाने वाले आरोपी फूलबाबू राम को दबोचा।
पूछताछ में उसने बताया कि उसने आशुतोष सिंह व एक अन्य शूटर को साथ लेकर घटना को अंजाम दिया।
सुधीर मधान ने हत्या के बाद हथियार वापस ले लिए और उसके बेटे अमन मधान ने अपराधियों को एक लाख रुपये कई किश्तों में दिए।
हत्याकांड का पूरा घटनाक्रम
21 दिसंबर 2024 को सुधीर मधान ने “जमीन दिखाने” के बहाने विजय गुप्ता को बुलाया।फूलबाबू राम बाइक से शूटरों को लेकर आया।
मुक्तापुर चिमनी के पास पहुँचते ही शूटरों ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग की।मौके पर ही विजय गुप्ता व टोटो चालक गणेश सहनी की मौत हो गई। घटना के बाद हथियार सुधीर मधान को लौटा दिए गए और अपराधी फरार हो गए।
चारों गिरफ्तार – हथियार व बाइक की बरामदगी
पुलिस ने लगातार छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया:
1️⃣ सुधीर मधान – मुख्य साजिशकर्ता
2️⃣ आशुतोष कुमार – मुख्य शूटर
3️⃣ फूलबाबू राम – बाइक चालक
4️⃣ अमन मधान – सुपारी की रकम देने वाला
भारी मात्रा में हथियार बरामद
. दो पल्सर मोटरसाइकिल
. दो देशी कट्टा और चार जिंदा गोली
. एक देशी पिस्तौल और पाँच जिंदा गोली
. एक आईफोन
. एक पैच एंड्रॉयड मोबाइल फोन
एक्शन मोड में समस्तीपुर पुलिस
एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम—
एसआईटी, एसटीएफ बिहार, नगर थाना, कल्याणपुर थाना और डीआईयू—ने 48 घंटे लगातार छापेमारी कर मामले की गुत्थी सुलझा दी।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
• पु.नि. अजीत कुमार, थानाध्यक्ष नगर
• पु.नि. नीरज तिवारी, सदर-2
• पु.अ.नि. राकेश कुमार, थानाध्यक्ष कल्याणपुर
• पु.अ.नि. दीपक कुमार झा
• पु.अ.नि. गुड्डू कुमार
• पु.अ.नि. बत्स राहुल राजहंस
• पु.अ.नि. अभिजीत कुमार सतीश
• स.अ.नि. सुबोध कुमार
• डीआईयू टीम, समस्तीपुर
• एसटीएफ, पटना
समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई से अपराधियों पर नकेल कस रही है।ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।