:
Breaking News

डीएम मिथिलेश मिश्र ने ओरे गांव में धान कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण वैज्ञानिक पद्धति से उपज आकलन पर जोर

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय।कृषि वर्ष 2025–26 के खरीफ सीजन में धान फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन ने रामगढ़ चौक प्रखंड के ओरे गांव में कटनी प्रयोग कराया। निरीक्षण जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने स्वयं स्थल पर पहुँचकर किया।

किसान अनिल शर्मा के खेत (खेसरा संख्या 1172) में निर्धारित मानकों के अनुसार 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में कटनी की गई, जिसका संचालन किसान सलाहकार अशोक कुमार ने किया। कटनी के बाद धान का कुल वजन 31.780 किलोग्राम निकला, जो जिले में उपज अनुमान तैयार करने का आधार बनेगा।

डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटनी प्रयोग के हर चरण में पारदर्शिता और वैज्ञानिक पद्धति का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सटीक आंकड़े बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर समर्थन मूल्य, फसल मुआवजा, बीमा दावा और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ तय होता है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने किसानों से बातचीत करते हुए उन्हें उन्नत तकनीक अपनाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का उपयोग करने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राम विनोद प्रसाद यादव, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अवर एवं सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से कटनी प्रयोग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि ऐसे वैज्ञानिक प्रयास जिले के किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और कृषि प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने में कारगर साबित होंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *