:
Breaking News

प्रतियोगी परीक्षाओं की सुरक्षा पर EOU का बड़ा एक्शन, कुख्यात परीक्षा माफिया संजय कुमार प्रभात गिरफ्तार

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। बिहार में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। आगामी 10 दिसंबर को होने वाली चालक सिपाही भर्ती परीक्षा और 14 दिसंबर को आयोजित प्रवर्तन अवर निरीक्षक परीक्षा से पहले परीक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी अभियान के तहत कुख्यात परीक्षा माफिया संजय कुमार प्रभात को पटना के गोला रोड से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी संजय कुमार प्रभात, पिता-रामलखन प्रसाद, निवासी शेखोपुर बाजार (शेखपुरा), कई राज्यों में सक्रिय संगठित परीक्षा गिरोहों से जुड़ा हुआ है। यह कुख्यात संजीव मुखिया गिरोह का सक्रिय सदस्य भी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद 9 दिसंबर को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

संजय कुमार प्रभात, बीपीएससी TRE 3.0 पेपर लीक कांड (EOU थाना केस 06/2024) में भी वांछित था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से लीक प्रश्नपत्र दिलाने के बदले प्रति छात्र लगभग 1 लाख रुपये की वसूली की थी। आगे होने वाली परीक्षाओं के लिए भी वह अभ्यर्थियों से एडमिट कार्ड लेकर “सेटिंग” कराने के नाम पर वसूली कर रहा था।

इसका आपराधिक इतिहास लंबा है,

TS EAMCET 2016 (तेलंगाना) पेपर लीक मामले में आरोपी

AIPMT 2016, नैनीताल (उत्तराखंड) पेपर लीक मामले में आरोपी

EOU की पूछताछ में भारी भरकम मनी ट्रेल सामने आया है, जिसकी गहन जांच जारी है। इस पूरे केस में अब तक कुल 289 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *