:
Breaking News

लखीसराय में 15 दिसंबर को राजस्व सेवाओं पर बड़ी कॉन्फ्रेंस, डिप्टी सीएम करेंगे समीक्षा

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की लोक सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर 15 दिसंबर को जिले में उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस-सह-कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री स्वयं करेंगे।

कार्यक्रम दो पालियों में होगा—

पहली पाली (12:30–2:30 दोपहर, टाउन हॉल):भूमि सुधार जन कल्याण संवाद। इसमें सभी राजस्व अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक शामिल होंगे।

दूसरी पाली (3:30–5:00 शाम, समाहरणालय सभाकक्ष):
राजस्व विभागीय कर्मियों एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक। इसमें केवल अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहेंगे।

दोनों पालियों में सभी अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता एवं समाहर्त्ता की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

बैठक का एजेंडा/कार्यावली

1. संशोधन प्लस
2. फाइलिंग, रद्दीकरण एवं स्थानांतरण मामले
3. भूमि विवादों का निपटारा
4. सरकारी भूमि से संबंधित अतिक्रमण
5. भूमि सुधार उप समाहर्त्ता (DCLR) के न्यायालय में लंबित वाद

विभाग ने निर्देश दिया है कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारी, विशेषकर भोजनादि की व्यवस्था, जिला प्रशासन सुनिश्चित करे।
सभी संबंधित अधिकारियों—प्रमंडलीय आयुक्त, निदेशकगण, अंचलाधिकारी, सहायक निदेशक एवं विभागीय शाखा अधिकारियों—को प्रतिलिपि भेजकर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *