:
Breaking News

समस्तीपुर: 40 लाख के गबन आरोप में मुखिया रमेश मांझी बर्खास्त, पंचायत सचिव पर भी गिरी गाज

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर।खानपुर प्रखंड के श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत में करोड़ों की विकास योजनाओं में अनियमितता की शिकायतों के बीच बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को करीब 40 लाख रुपये के गबन के आरोप में पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

लोक प्रहरी सह आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह सख्त निर्णय लिया। आरोप है कि पंचायत में कई योजनाओं की बिना कार्य कराए ही राशि की निकासी कर ली गई थी। जांच में वित्तीय गड़बड़ियों की पुष्टि होने के बाद मुखिया को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया।

इसी प्रकरण में पंचायत सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए समस्तीपुर डीएम को अनुशंसा भेजी गई है।

यह पूरा मामला गांव के ही निवासी वैद्यनाथ राय द्वारा की गई लिखित शिकायत के बाद खुला, जिसके आधार पर जांच प्रारंभ हुई थी।

अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह की किसी भी वित्तीय अनियमितता पर अब शून्य सहनशीलता की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *