:
Breaking News

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने किया कर्पूरीग्राम थाना का निरीक्षण, पुलिस बल ने दी सलामी

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने आज कर्पूरीग्राम थाना पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, रजिस्टरों, लंबित मामलों और थाने के समग्र कार्यप्रणाली का विस्तृत निरीक्षण किया। थाने पर पहुंचते ही एसपी को पुलिस बल द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई।

थाना की कार्यशैली का बारीकी से लिया जायज़ा

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, एमसीआर, केस डायरी, FIR रजिस्टर सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की।
इसके अलावा अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था, पेंडिंग मामलों के निपटारे और स्थानीय विवादों के समाधान को लेकर भी विस्तृत पूछताछ की गई।

पदाधिकारियों को सख्त निर्देश

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने थाने के सभी पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—क्षेत्र में गश्ती को और अधिक सशक्त बनाया जाए।
अपराधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए।
संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाए,आम जनता की शिकायतों का तुरंत और पारदर्शी निपटारा किया जाए।


उन्होंने यह भी कहा कि थाना पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रोफेशनल और संवेदनशील रवैया अपनाना होगा।

कर्पूरीग्राम थाना निरीक्षण के साथ एसपी ने स्पष्ट संदेश दे दिया कि जिले में पुलिसिंग को और मजबूत, जवाबदेह और जनता के प्रति सहज बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग जारी रहेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *