:
Breaking News

पटना में पकड़ा गया कुख्यात परीक्षा माफिया संजय प्रभात अब ईओयू के रडार पर, कई राज्यों तक फैला जांच का दायरा

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना से गिरफ्तार परीक्षा माफिया संजय कुमार प्रभात के खिलाफ अब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराने का लंबा इतिहास रखने वाला संजय अब गहन पूछताछ के लिए ईओयू रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए विशेष कोर्ट में आवेदन भी दे दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, मामले की तह तक पहुंचने के लिए ईओयू ने उत्तराखंड, तेलंगाना और दिल्ली पुलिस से समन्वय शुरू कर दिया है। संजय के कब्जे से मिले दो मोबाइल फोन का कॉल रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, जिससे बीपीएससी‑टीआरई‑3 सहित अन्य परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों का पूरा नेटवर्क खुलने की उम्मीद है।

संजय, संजीव मुखिया गिरोह का सक्रिय सदस्य माना जाता है और मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा गया था। राज्य में 14 दिसंबर को होने वाली प्रवर्तन अवर निरीक्षक की परीक्षा से पहले उसकी गिरफ्तारी को बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

ईओयू के अनुसार, संजय बीपीएससी की 15 मार्च 2024 की टीआरई‑3 परीक्षा पेपर लीक का भी वांछित आरोपी है। मूल रूप से शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय निवासी संजय का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। वह तेलंगाना EAMCET‑2016 और AIPMT‑2016 जैसे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में भी अभियुक्त रह चुका है। इन मामलों की जांच हैदराबाद सीआईडी और उत्तराखंड पुलिस आगे बढ़ा रही है।

EOU को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे होंगे, जो बिहार समेत अन्य राज्यों में फैले पेपर लीक रैकेट की रूपरेखा सामने लाएंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *