:
Breaking News

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1,133 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, दो कारोबारी गिरफ्तार

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर में मद्य निषेध व उत्पाद विभाग ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 1,133 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार कारोबारी की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बम्बैया हरलाक वार्ड-1 के आदित्य राज और देवदत्त कुमार के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खास टभका चौर से विभाग ने 546.840 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। यह शराब पांच अलग-अलग ब्रांड और तीन साइज की बोतलों में मिली।

वहीं, कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाघी गांव में इक़री के खेत में बने गोदाम से 586.800 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। इसमें तीन अलग-अलग ब्रांड और तीन साइज की बोतलें शामिल थीं। शराब को झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था।

इस कार्रवाई की जानकारी उत्पाद एवं मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसे रैकेट के खिलाफ विभाग लगातार अभियान चला रहा है और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *