:
Breaking News

सरायरंजन के नौआचक वार्ड-7 में लगा स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक ग्रामीणों की हुई निःशुल्क जांच

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सरायरंजन (समस्तीपुर)।सरायरंजन प्रखंड के ग्राम पंचायत राज नौआचक वार्ड संख्या-7 में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, क्राई (Child Rights and You) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायरंजन के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया।

शिविर में महिलाओं, किशोरियों, बच्चों और पुरुषों की हिमोग्लोबिन जांच, ब्लड प्रेशर जांच सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान सर्दी-जुकाम, बुखार, खुजली, आंख-कान-नाक की समस्याएं, दांत दर्द और जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

महिलाओं व किशोरियों को किया गया जागरूक

शिविर में विशेष रूप से महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई और सेनेटरी नैपकिन के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया।

स्वास्थ्य कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही अहम भूमिका

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायरंजन की एएनएम रितु कुमारी, आशा वर्कर पूनम कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा कुमारी, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सीनियर रिसर्च कंसल्टेंट बलराम चौरसिया, किरण कुमारी, ललिता कुमारी, रविन्द्र पासवान, सामुदायिक शिक्षक राजकुमार पासवान, अरुण पासवान तथा डॉ. सुधीर कुमार के सहयोग से शिविर को सफल बनाया गया।

शिविर में 100 से अधिक बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा दी गई। मौके पर हरिहर राम, उमेश ठाकुर, अमन कुमार और सरपंच अनवारूल हक भी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने गांव में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनहित में बेहद उपयोगी बताया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *