:
Breaking News

समस्तीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो साइबर ठगी पीड़ितों को मिली राहत, कुल ₹27,500 की राशि वापस

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। साइबर थाना, समस्तीपुर की त्वरित और विधि-सम्मत कार्रवाई के चलते दो अलग-अलग मामलों में ठगी के शिकार हुए पीड़ितों को उनकी पूरी राशि वापस दिलाई गई है।

पहले मामले में पटोरी थाना क्षेत्र के रूपौली वार्ड संख्या-10 निवासी आवेदक अवधेश कुमार के बैंक खाते से ₹19,000 की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 30510250075404 पर साइबर थाना, समस्तीपुर ने जांच करते हुए आज दिनांक 12 दिसंबर 2025 को पूरी राशि पीड़ित को वापस कराई।

वहीं दूसरे मामले में नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोल शेखटोली निवासी आवेदक अंकित कुमार के साथ ₹8,500 की साइबर ठगी हुई थी। उन्होंने भी तत्परता दिखाते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसका शिकायत संख्या 20511250051535 है। साइबर थाना की कार्रवाई के बाद आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को पीड़ित को ठगी की पूरी राशि वापस दिला दी गई।

समस्तीपुर पुलिस ने इस मौके पर आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन फ्रॉड होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान की भरपाई की जा सके।

 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — साइबर अपराध से लड़ने में आपकी जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *