:
Breaking News

जद(यू) समस्तीपुर का सदस्यता अभियान शुरू, लोहिया आश्रम से हुआ शुभारंभ

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर में जनता दल यूनाइटेड का सदस्यता अभियान औपचारिक रूप से शुरू हो गया। जिला कार्यालय लोहिया आश्रम, समस्तीपुर से अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने की। कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत करने के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने समस्तीपुर विधानसभा की विधायक अश्वमेघ देवी के हाथों सदस्यता ग्रहण कर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ-साथ जिला, प्रदेश एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए अपनी-अपनी सदस्यता का नवीकरण कराया।

डॉ. दुर्गेश राय ने कहा कि यह सदस्यता अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर जद(यू) की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुबोध सिंह, अनस रिजवान, राजीव सिंह, मनीष कुमार, रामाश्रय प्रसाद सिंह, अमित कुमार गुल्लू, अरुण शेखर कुंवर, बनारसी ठाकुर, प्रो. तकी अख्तर, रंधीर कुमार, राजकुमार सिंह, शरवेंदु कुमार, डॉ. कुमार समर्पण, रंजीत कुमार टुनटुन, कृष्णदेव राय, ठाकुर राजीव सिंह, अखिलेश सिंह, कैलाश राय, रामनारायण सिंह, प्रमोद मिलिंद, प्रेम पासवान, रजा अहमद, कृष्णदेव पासवान, दयानंद ठाकुर, मुकेश कुमार, तोहिद अंसारी, नंदु महतो, कौशल सिंह कुशवाहा, अशरफी सहनी, विशाल कुमार, अताउर रहमानी, बिरिया देवी, आशा कुमारी, मनीषा कुमारी, कृष्ण कुमार, हिमालय कर्ण, डॉ. अमित कुमार मुन्ना, रंजीत कुमार फोजी, शुभकांत ठाकुर, महेश्वर सिंह, रंजीत महतो, संजय राय, बिंदेश्वर राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष जोश देखने को मिला।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *