:
Breaking News

बिहार राज्य किसान सभा का दो दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना 15–16 दिसंबर को, पैक्स के माध्यम से धान खरीद की उठी मांग

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर। बिहार राज्य किसान सभा की ओर से जिले की सभी पंचायतों में पैक्स (PACS) के माध्यम से सरकारी दर पर नियमित धान खरीद शुरू कराने की मांग को लेकर 15 और 16 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से जिलाधिकारी के समक्ष दो दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना दिया जाएगा।

किसान सभा का कहना है कि धान खरीद में लगातार हो रही अनियमितताओं और देरी से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पैक्स स्तर पर नियमित खरीद नहीं होने से किसान मजबूरन बिचौलियों को औने-पौने दाम पर धान बेचने को विवश हैं।

धरने के माध्यम से किसान सभा ने प्रशासन के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखी हैं—

1. सभी पंचायतों में पैक्स के माध्यम से नियमित धान खरीद तत्काल शुरू की जाए।

2. सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल के साथ 500 रुपये बोनस जोड़कर कुल 2869 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद सुनिश्चित की जाए।

3. पैक्स एवं मिलरों के अवैध तालमेल के जरिए हो रही फर्जी धान खरीद पर सख्त रोक लगाई जाए।

जिला किसान कोषिल, समस्तीपुर ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो किसान आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसान संगठनों ने जिले भर के किसानों से धरने में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *