:
Breaking News

घर में भीषण आग से मचा हड़कंप, घंटों बाद भी नहीं पहुंची दमकल—सब कुछ जलकर राख

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर वार्ड संख्या–6 में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर से धुएं और आग के शोले निकलते देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि आग लगने के करीब दो घंटे बाद तक भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस देरी से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर अग्निशमन दस्ता पहुंच जाता, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। मजबूरन ग्रामीणों ने अपने स्तर से पानी, बाल्टी और अन्य संसाधनों के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

आगलगी की इस घटना में कुछ मवेशियों के झुलसने की भी सूचना है। हालांकि राहत की बात यह रही कि परिवार के किसी भी सदस्य के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, वहीं संपत्ति के नुकसान का आकलन भी अब तक नहीं हो पाया है।

घटना के बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की अनुपस्थिति को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से इस लापरवाही की जांच कराने और पीड़ित परिवार को अविलंब मुआवजा देने की मांग की है

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *