:
Breaking News

समस्तीपुर में ‘कोयला कबाब’ की शानदार एंट्री, स्वाद के शौकीनों के लिए खुला नया ठिकाना

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप में प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर। शहर के खानपान प्रेमियों के लिए आज का दिन यादगार बन गया, जब दरभंगा में अपने लाजवाब स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता से पहचान बना चुका मशहूर रेस्टोरेंट ‘कोयला कबाब’ ने समस्तीपुर में अपने नए आउटलेट का भव्य शुभारंभ किया। अब समस्तीपुर के लोग भी कोयले की आंच पर तैयार होने वाले खास कबाब और ग्रिल्ड व्यंजनों का असली स्वाद ले सकेंगे।

उद्घाटन समारोह पूरे जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन समस्तीपुर की माननीय महापौर श्रीमती अनीता राम, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब इरशाद उल्लाह साहब, पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद, शिक्षाविद मोहम्मद आरिफ इमाम, समाजसेवी दुर्गेश राय एवं तारिक रहमान बॉबी समेत कई गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने ‘कोयला कबाब’ की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि यह रेस्टोरेंट स्वाद, स्वच्छता और गुणवत्ता का बेहतरीन उदाहरण है। दरभंगा में जिस तरह ‘कोयला कबाब’ ने अपनी अलग पहचान बनाई है, उसी तरह समस्तीपुर में भी यह शहर के फूड कल्चर को नई पहचान देगा।

अतिथियों ने रेस्टोरेंट के पारिवारिक और आकर्षक माहौल की भी प्रशंसा की। यहां परोसे जाने वाले व्यंजनों में पारंपरिक देसी स्वाद के साथ आधुनिक प्रस्तुति का सुंदर मेल देखने को मिलता है। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल को भी सभी ने सराहा।

महापौर श्रीमती अनीता राम ने कहा कि “समस्तीपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में ऐसे आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण रेस्टोरेंट्स का खुलना स्वागतयोग्य है। इससे न केवल खानपान की संस्कृति को नया आयाम मिलेगा, बल्कि व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।”वहीं इरशाद उल्लाह साहब ने कहा कि “कोयला कबाब अपने शुद्ध देसी स्वाद की वजह से खास पहचान रखता है। मुझे पूरा विश्वास है कि समस्तीपुर के लोग इसे दिल से अपनाएंगे।”

उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में लोग रेस्टोरेंट पहुंचे और खास कबाब व ग्रिल्ड डिशों का स्वाद चखकर जमकर तारीफ की।कुल मिलाकर, समस्तीपुर में ‘कोयला कबाब’ के शुभारंभ के साथ ही शहर के खाद्य प्रेमियों के लिए स्वाद का एक नया और रोमांचक अध्याय शुरू हो गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *