:
Breaking News

साइबर ठगी का शिकार बना अनाज व्यवसायी, पुलिस की तत्परता से 10 लाख रुपये वापस

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की सक्रियता रंग लाई है। वारिसनगर थाना क्षेत्र के एकद्वारी हांसा निवासी अनाज व्यवसायी राजा कुमार से व्यापार के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने बिना देरी किए नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत संख्या 30506250040658 के आधार पर मामले की जांच साइबर थाना, समस्तीपुर को सौंपी गई। साइबर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी राशि को ट्रेस किया और विधि-सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए शुक्रवार (18 दिसंबर 2025) को पीड़ित को पूरे 10 लाख रुपये वापस करा दिए।

समय पर शिकायत बनी राहत की वजह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित द्वारा समय पर शिकायत दर्ज कराए जाने के कारण राशि को फ्रीज कर वापस कराना संभव हो सका। साइबर थाना की इस कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि अगर लोग सतर्क रहें और तुरंत शिकायत करें, तो साइबर ठगों से पैसा वापस पाना संभव है।

पुलिस की अपील

साइबर थाना ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल या संदिग्ध लेन-देन की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *