:
Breaking News

राष्ट्रीय जिम्मेदारी के बाद पहली बार बिहार लौटेंगे नितिन नवीन, पटना में होगा शक्ति प्रदर्शन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।बीजेपी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नवीन पहली बार बिहार की धरती पर कदम रखने जा रहे हैं। 22 दिसंबर को उनके पटना आगमन को लेकर पार्टी पूरी तरह उत्साह के रंग में नजर आ रही है। राजधानी में उनके स्वागत को यादगार बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

नितिन नवीन को हाल ही में पार्टी नेतृत्व ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। 14 दिसंबर को उनके नाम की औपचारिक घोषणा हुई, जबकि 15 दिसंबर को दिल्ली में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इसके बाद अब उनका यह पहला बिहार दौरा माना जा रहा है, जिसे संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक रोड शो

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन के स्वागत में पटना एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक सड़कों पर उतरेंगे। रोड शो के जरिए पार्टी अपनी एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन करेगी।

अमित शाह की मौजूदगी की अटकलें

पार्टी के अंदरखाने की मानें तो इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, उनके कार्यक्रम को लेकर अभी तक आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। अगर अमित शाह की मौजूदगी होती है तो यह आयोजन और भी राजनीतिक रूप से अहम हो जाएगा।

संगठन के लिए अहम संदेश

बीजेपी नेतृत्व में नई भूमिका संभालने के बाद नितिन नवीन का यह दौरा केवल औपचारिक नहीं माना जा रहा है। पार्टी इसे आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को मजबूती देने के लिहाज से एक बड़ा संदेश मान रही है। पटना में होने वाला यह कार्यक्रम आने वाले दिनों की सियासी दिशा तय करने वाला भी साबित हो सकता है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *