:
Breaking News

राजगीर महोत्सव 2025 को लेकर सज उठा पर्यटन नगरी, तीन दिन संगीत, संस्कृति और खेल का संगम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

राजगीर/नालंदा।पर्यटन नगरी राजगीर एक बार फिर उत्सव के रंग में रंगने को तैयार है। बिहार पर्यटन विभाग और नालंदा जिला प्रशासन ने तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2025 की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह भव्य आयोजन 19, 20 और 21 दिसंबर को राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (RICC) और हॉकी मैदान के पास स्थित खाली भूखंड में आयोजित किया जाएगा।

तीन शाम, तीन बड़े सितारे

महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में देश के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।पहले दिन मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी सधी हुई आवाज़ से समां बांधेंगे।दूसरे दिन सलमान अली बॉलीवुड और सूफी गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंग।तीसरे और अंतिम दिन गायिका भाव्या पंडित मंच संभालेंगी।

सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार, अरुण शंकर प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत शंखनाद और सर्वधर्म मंगलाचरण से होगी, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

संगीत के साथ संस्कृति और खेल का उत्सव

राजगीर महोत्सव केवल गायन-वादन तक सीमित नहीं रहेगा। आयोजन स्थल पर ग्राम श्री मेला, पुस्तक मेला, व्यंजन मेला और कृषि मेला खास आकर्षण होंगे।
महिला महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जबकि दंगल और कई खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। मेला परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की विशेष व्यवस्था की गई है।पीएचईडी की ओर से तीन स्थानों पर नल लगाए गए हैं और लगभग 100 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा मंच सज्जा, लाइटिंग, प्रचार-प्रसार, स्टॉल, तांगा और पालकी की आकर्षक सजावट भी की गई है।

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

राजगीर महोत्सव न सिर्फ बिहार की सांस्कृतिक विरासत को मंच देगा, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। तीन दिनों तक चलने वाला यह उत्सव राजगीर और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार देने की उम्मीद जगा रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *