:
Breaking News

लालू परिवार के लिए आज अहम दिन, कोर्ट से आ सकते हैं दो बड़े फैसले

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नई दिल्ली।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए आज का दिन कानूनी लिहाज़ से बेहद निर्णायक माना जा रहा है। दिल्ली की अदालत में आज दो अलग-अलग मामलों पर सुनवाई होनी है, जिनका सीधा असर लालू परिवार पर पड़ सकता है। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से जुड़ी याचिका पर फैसला आने की संभावना है, तो दूसरी ओर बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय करने को लेकर अदालत रुख साफ कर सकती है।

लैंड फॉर जॉब केस पर टिकी निगाहें

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपियों पर आरोप तय किए जाने के मसले पर सुनवाई होगी। अदालत ने इससे पहले 25 अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, लेकिन अब तक तीन बार सुनवाई टल चुकी है। 10 नवंबर, 4 दिसंबर और 15 दिसंबर को किसी न किसी वजह से फैसला नहीं सुनाया जा सका।

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 19 दिसंबर की तारीख तय की है, जिस पर आज महत्वपूर्ण आदेश आने की उम्मीद जताई जा रही है।

सीबीआई ने दी आरोपी की मौत की जानकारी

पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि इस मामले से जुड़े एक आरोपी का निधन हो चुका है। इसके बाद अदालत ने एजेंसी को निर्देश दिया था कि वह संबंधित आरोपी की मृत्यु का सत्यापन करे और अन्य आरोपियों की स्थिति को लेकर भी विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करे। इससे पहले 8 दिसंबर को भी कोर्ट को बताया गया था कि केस से जुड़े कुछ आरोपी अब जीवित नहीं हैं, जिसके बाद स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई थी।

राबड़ी देवी की याचिका पर भी फैसला संभव

इसी दिन राबड़ी देवी द्वारा दाखिल केस ट्रांसफर याचिका पर भी अदालत अपना फैसला सुना सकती है। इस याचिका को लेकर भी लालू परिवार की नजर कोर्ट के रुख पर टिकी हुई है।

हाईकोर्ट में लंबित है लालू की याचिका

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव पहले ही सीबीआई की एफआईआर को रद्द करने और ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटा चुके हैं। ऐसे में आज आने वाले अदालती फैसले इस पूरे मामले की दिशा तय कर सकते हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *