Breaking News
पटना नीट छात्रा रेप-हत्या मामले में प्रशासन ने शंभू गर्ल हॉस्टल सील कर सुरक्षा मानकों की जांच तेज की
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान लखीसराय से बालिका परी को मिला नया परिवार
- Reporter 12
- 22 Dec, 2025
अमरदीप नारायण
CARA के दिशा-निर्देशों के तहत ओडिशा के दंपति को सौंपा गया Pre-Adoption Foster Care
लखीसराय स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में एक भावनात्मक और महत्वपूर्ण अवसर पर आवासित बालिका परी कुमारी को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण एवं देखरेख (Pre-Adoption Foster Care) के लिए ओडिशा राज्य के एक दंपति को सौंपा गया। यह पूरी प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विधिवत संपन्न की गई।
उल्लेखनीय है कि बालिका परी को 31 जुलाई 2025 को गोपाल भंडार गली, नया बाजार, लखीसराय में झाड़ियों के पास एक कूड़ेदान में झोले के भीतर परित्यक्त अवस्था में पाया गया था। स्थानीय निवासी की तत्परता से उसे तत्काल एसएनसीयू, सदर अस्पताल, लखीसराय में भर्ती कराया गया, जहां कुछ दिनों तक उसका समुचित इलाज हुआ। चिकित्सकीय देखभाल के उपरांत 11 अगस्त 2025 को बालिका को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, लखीसराय में स्थानांतरित किया गया।
संस्थान में संरक्षण के दौरान बालिका की नियमित देखभाल, स्वास्थ्य परीक्षण एवं विकासात्मक निगरानी की जाती रही। निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद CARA पोर्टल पर पूर्व से पंजीकृत Prospective Adoptive Parents (PAP) के आवेदन पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। चयनित दत्तक दंपति ओडिशा के कालाहांडी जिला के निवासी हैं, जो वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक, नवी मुंबई में वरीय अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। दंपति का पंजीकरण लगभग तीन वर्ष पूर्व किया गया था।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण में उसका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।
यह अवसर न केवल एक परित्यक्त बालिका के सुरक्षित पुनर्वास का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समाज, प्रशासन और संस्थागत व्यवस्था के समन्वित प्रयास से बच्चों को सम्मानजनक जीवन और परिवार का स्नेह मिल सकता है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, सहायक निदेशक सह अध्यक्ष दत्तक ग्रहण समिति, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) वंदना पाण्डेय, बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, संस्थान के समन्वयक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आया कर्मी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







