Breaking News
पटना नीट छात्रा रेप-हत्या मामले में प्रशासन ने शंभू गर्ल हॉस्टल सील कर सुरक्षा मानकों की जांच तेज की
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने मुफ्फसिल थाना का किया व्यापक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवस्था पर दिए निर्देश
- Reporter 12
- 24 Dec, 2025
अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर
समस्तीपुर: मिथिला प्रक्षेत्र की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने मंगलवार को मुफ्फसिल थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह भी मौजूद थे। निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर रोकथाम, थाने की प्रशासनिक व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा करना बताया गया।
थाना परिसर और अभिलेखों की जांच: डीआईजी ने थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया और कार्यालय कक्षों, अभिलेखों तथा विभिन्न पंजी जैसे अपराध पंजी, लूट-पंजी, डकैती पंजी, दुर्घटना पंजी, गिरफ्तारी पंजी आदि की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि सभी रजिस्टर समय पर अद्यतन रहें, लिखावट स्पष्ट हो और प्रत्येक प्रविष्टि विधिसम्मत ढंग से दर्ज की जाए।
लंबित मामलों और गंभीर अपराधों पर फोकस: निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने लंबित गंभीर मामलों की समीक्षा की। विशेष रूप से लूट-डकैती और बैंक लूट जैसी घटनाओं के मामले में स्पीडी ट्रायल कराने और नियमित गश्ती, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मुफ्फसिल थाना भवन और सुविधाओं का निरीक्षण: डीआईजी ने थाना भवन के लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान आगंतुक कक्ष और थाना के पीछे स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया गया।
प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले की समीक्षा: लगभग साढ़े तीन साल पहले हुए प्रॉपर्टी डीलर गुड्डू सिंह हत्या मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। डीआईजी ने कहा कि इस मामले में संलिप्त भू-माफिया और अपराधियों की कल्याणपुर डबल मर्डर से कनेक्शन की संभावना का भी अध्ययन किया जाएगा। 24 जून 2022 को अकबरपुर गांव में गुड्डू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित कुछ लोगों के नाम अनुसंधान के बाद केस से हट चुके हैं। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने स्पष्ट किया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशासनिक सुधार, अभिलेखों की सही देखभाल और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश थाने को दिए गए।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







