:
Breaking News

बिहार की राजनीति में नया मोड़, नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सियासी एंट्री को लेकर आंदोलन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना के गर्दनीबाग में भूख हड़ताल, समर्थकों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

पटना / बिहार :बिहार की राजनीति में पहली बार एक ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसने सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में सक्रिय भूमिका देने की मांग अब सड़कों तक पहुँच गई है। जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े संगठन मुकुंद सेना के कार्यकर्ताओं ने पटना के गर्दनीबाग में भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं का कहना है कि निशांत कुमार शिक्षित, समझदार और युवा हैं। यदि उन्हें राजनीति में आगे लाया जाता है, तो वे न केवल पार्टी को मजबूती देंगे, बल्कि भविष्य में बिहार की राजनीति को भी नई दिशा देने में सक्षम होंगे। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि निशांत में नेतृत्व की पूरी क्षमता है और उन्हें मौका मिलना चाहिए।
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यह भूख हड़ताल फिलहाल 12 घंटे की है। यदि इस अवधि के बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे अगले चरण में 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगला प्रदर्शन जेपी गोलंबर के नीचे, जेपी प्रतिमा के समक्ष किया जाएगा।
भूख हड़ताल कर रहे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधे अपील की है कि वे अपने पुत्र निशांत कुमार को पार्टी में राजनीतिक जिम्मेदारी सौंपें। उनका कहना है कि संगठन के कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और इस मांग को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाएँ तेज हैं। जेडीयू के भीतर ही नहीं, बल्कि एनडीए गठबंधन के कई नेता भी निशांत को पार्टी में अहम भूमिका देने के पक्ष में खुलकर सामने आ चुके हैं। अब यह मांग आंदोलन का रूप ले चुकी है, जिससे बिहार की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है।
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि यह भूख हड़ताल कितना असर डालती है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बढ़ते दबाव पर क्या रुख अपनाते हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *