:
Breaking News

2026 में बदलेगी बिहार की सड़क तस्वीर, पहली बार मिलेंगी 6 लेन हाईवे और एक्सप्रेस-वे

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नए साल 2026 की शुरुआत बिहार के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर बड़ी राहत और उम्मीद लेकर आ रही है। वर्षों से खराब सड़कों और कमजोर कनेक्टिविटी के लिए पहचाने जाने वाले बिहार की छवि अब तेजी से बदलती दिख रही है। इस साल राज्य को पहला 6 लेन नेशनल हाईवे, पहला एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे और कई महत्वाकांक्षी एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है।
पथ निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार वाराणसी–औरंगाबाद 6 लेन सड़क अपने अंतिम चरण में है और 2026 में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके चालू होते ही बिहार से उत्तर प्रदेश और आगे दिल्ली तक की यात्रा पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुगम हो जाएगी। वहीं औरंगाबाद–चोरदाहा 6 लेन मार्ग झारखंड और पश्चिम बंगाल से सीधी कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।
पहला एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे भी होगा तैयार
2026 बिहार के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि आमस से दरभंगा तक राज्य का पहला एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे इसी साल पूरा होने की संभावना है। यह परियोजना पहले 2025 तक पूरी होनी थी, लेकिन अब इसकी नई समयसीमा 2026 तय की गई है।
इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं भी इसी वर्ष पूरी होने की दिशा में हैं, जिनमें
कच्ची दरगाह–बिदुपुर
बख्तियारपुर–ताजपुर
चकिया–बैरगनिया
परसरमा–सहरसा–महिषि सड़क
शामिल हैं।
बिहार को मिलेंगे कई एक्सप्रेस-वे
केंद्र सरकार की ओर से पटना–पूर्णिया मार्ग को एक्सप्रेस-वे का दर्जा मिलना बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वित्तीय मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा
गोरखपुर–सिलीगुड़ी
रक्सौल–हल्दिया
बक्सर–भागलपुर
एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं पर भी काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
अन्य बड़ी परियोजनाएं भी लाइन में
2026 में बिहार में कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट भी जमीन पर उतर सकते हैं। इनमें
गया–बिहारशरीफ 4 लेन
खगड़िया–पूर्णिया 4 लेन
मुजफ्फरपुर–सोनबरसा 4 लेन
दरभंगा–जयनगर सड़क चौड़ीकरण
गंडक नदी पर देश का सबसे बड़ा पुल
शामिल हैं। इसके साथ ही भागलपुर और मुंगेर में गंगा किनारे मरीन ड्राइव की योजना भी आगे बढ़ेगी।
विकास की रफ्तार का साल बनेगा 2026
कुल मिलाकर 2026 बिहार के लिए तेज रफ्तार, बेहतर कनेक्टिविटी और विकास की नई पहचान लेकर आ सकता है। यदि योजनाएं तय समय पर पूरी होती हैं, तो बिहार की सड़कों पर सिर्फ वाहन नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक बदलाव की कहानी दौड़ती नजर आएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *