:
Breaking News

सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा पर सख्ती, लापरवाह पुलिस अफसरों पर एसपी का एक्शन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सीतामढ़ी जिले में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह सख्त मूड में नजर आ रहा है। महिला हेल्प डेस्क के कामकाज में ढिलाई बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने साफ संकेत दे दिया है कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही अब नहीं चलेगी।
सूत्रों के अनुसार, जिले के अधिकांश थानों में महिला हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। पहले से तय निर्देशों के बावजूद कई थानों के प्रभारी न तो नियमित समीक्षा बैठक में शामिल हो रहे थे और न ही महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों की सही रिपोर्टिंग कर रहे थे। इसी को लेकर एसपी ने कड़ा रुख अपनाया है।
बताया गया है कि महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों के लिए रोजाना दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में शामिल होना अनिवार्य था। 29 दिसंबर को हुई बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, भूतही, बोखड़ा, नानपुर, पुनौरा, मेहसौल, सहियारा और सुरसंड थाना को छोड़कर बाकी 19 थानों के प्रभारी बिना किसी सूचना के गैरहाजिर रहे। इस पर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर कर्तव्यहीनता माना है।
तीन दिन में मांगा गया जवाब
एसपी अमित रंजन ने लापरवाह पाए गए 19 थानों के महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि तय समय सीमा में जवाब नहीं देने या संतोषजनक कारण नहीं बताने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने यह भी कहा कि महिला हेल्प डेस्क केवल औपचारिक व्यवस्था नहीं, बल्कि महिलाओं की समस्याओं की त्वरित सुनवाई और समाधान का अहम माध्यम है। ऐसे में इससे जुड़े अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभानी होगी।
आगे और सख्ती के संकेत
पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों को चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में महिला सुरक्षा से जुड़ी किसी भी बैठक, प्रक्रिया या निर्देश की अनदेखी को अनुशासनहीनता माना जाएगा। प्रशासन का साफ संदेश है—महिला सुरक्षा में कोताही करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *