:
Breaking News

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में ट्रांस हिंडन के निशानेबाजों की शानदार धमक, गाजियाबाद का बढ़ाया मान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

गाजियाबाद।दिल्ली से सटे ट्रांस हिंडन क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है जब एकलव्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है। राजधानी दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 11 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में देशभर के शीर्ष निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में एकलव्य शूटिंग अकादमी एवं विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिभाशाली शूटर आशीष राणा ने 22 बोर फ्री पिस्टल (50 मीटर) आईएसएसएफ सीनियर पुरुष वर्ग में 600 में से 551 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके इस प्रदर्शन को प्रतियोगिता के सबसे दमदार प्रदर्शनों में गिना जा रहा है।
महिला वर्ग में भी अकादमी की निशानेबाजों ने शानदार छाप छोड़ी। वेदिका सिंह और तनिष्का सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ वूमन वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेशनल स्तर के लिए क्वॉलिफिकेशन हासिल किया।
पुरुष वर्ग में अक्ष चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ मेन और यूथ मेन दोनों श्रेणियों में अपनी क्षमता साबित करते हुए इंडियन शूटिंग टीम के ट्रायल के लिए जगह बनाई। वहीं, समर्थ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ मेन वर्ग में नेशनल के लिए क्वॉलिफाई कर अकादमी की सफलता को और मजबूत किया।
इसके अलावा, आईएसएसएफ सीनियर पुरुष वर्ग में शुभम बालियान ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम के ट्रायल में प्रवेश पाया।
एकलव्य शूटिंग अकादमी के इन होनहार खिलाड़ियों की सफलता ने न सिर्फ अकादमी बल्कि पूरे गाजियाबाद जिले को गौरवान्वित किया है। खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *