:
Breaking News

बिहार में उर्वरक कालाबाजारी पर रोक, कृषि मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: नीतीश मंत्रिमंडल के गठन के बाद राज्य सरकार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बुधवार को भोजपुर जिले का दौरा कर उर्वरक वितरण प्रणाली का औचक निरीक्षण किया और विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में उर्वरकों की अधिक मूल्य पर बिक्री, कृत्रिम अभाव या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर और सरकारी दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना सभी प्रतिष्ठानों की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कृषि मंत्री ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि पर्याप्त स्टॉक बनाए रखते हुए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में किसी जिले में उर्वरक की कमी नहीं है और रबी 2025-26 सीजन में 38 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि 104 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।
मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किसान कल्याण संकल्प और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की सुशासन प्रतिबद्धता के अनुरूप बिहार सरकार किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे जिलों में सुरक्षा बल के सहयोग से निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने और जिला एवं प्रखंड स्तरीय उर्वरक समितियों की बैठकें जल्द आयोजित करने के निर्देश दिए।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *