Breaking News
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
रोसड़ा से आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को दिया गया पैगाम
- Repoter 11
- 25 Apr, 2025
रोसड़ा/समस्तीपुर:कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की कायराना हरकत के खिलाफ रोसड़ा में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। रोसड़ा के मुसलमान के मुंह से निकल रही आवाज एक सुकून दे रहा था कि जहां देश का सवाल होगा वहां हर देशवासी एकजुट होकर मुकाबला करेंगे।पहलगाम आतंकी हमले की रोसड़ा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथ में बैनर और तख्ती लेकर बाजारों में जुलूस के शक्ल में मार्च किया।पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को रोसड़ा शहर की गुदरी वाली मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई।मुस्लिम समुदाय के लोग काली पट्टी बांधकर मस्जिदों में पहुंचे और देश के शहीद जवानों के लिए दुआएं मांगीं।नमाज के बाद शहर की कई सड़कों पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग उतर आए और हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। मस्जिद के इमाम ने इस मौके पर कहा कि अब वक्त आ गया है जब मुस्लिम समाज को आतंकवाद के खिलाफ खुलकर खड़ा होना होगा।उन्होंने कहा जो निर्दोषों का खून बहा रहे हैं, वे इस्लाम के दुश्मन हैं। हमें इस्लाम की असल तस्वीर दुनिया के सामने रखनी होगी।लोगों ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला बहुत ही निंदनीय है और इसके खिलाफ हमें एकजुट होकर विरोध दर्ज कराना चाहिए। लोगों ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना होगा।पहलगाम आतंकी हमला बहुत ही दुखद है और इसके लिए कसूरवार लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। सैकड़ों मुस्लिम युवकों का शहर में मार्च करने का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाना और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करना था।मार्च में शामिल लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Md saddam
Rosra jila Samastipur







