:
Breaking News

खगड़िया में रिश्वतखोरी पर निगरानी का शिकंजा, LEAO कार्यालय का अकाउंटेंट 18 हजार लेते दबोचा गया

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

खगड़िया। बिहार सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत निगरानी विभाग ने शुक्रवार को खगड़िया जिले में बड़ी कार्रवाई की। निगरानी (SVU) की टीम ने LEAO कार्यालय में पदस्थापित अकाउंटेंट शिशिर राय को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अकाउंटेंट पर एक लाभार्थी से सरकारी काम निपटाने के बदले अवैध राशि की मांग करने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पहले मामले की सत्यता की जांच की और फिर पूरी रणनीति के साथ ट्रैप की कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार जैसे ही शिशिर राय ने 18 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी को लेकर LEAO कार्यालय पहुंची, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान संबंधित फाइलों और दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस मामले में किसी अन्य कर्मी या अधिकारी की भूमिका तो नहीं रही है।
इस कार्रवाई के बाद जिले के सरकारी महकमे में खलबली मच गई है। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वतखोरी में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *