:
Breaking News

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन अपराधी गिरफ्तार, लूट का शत-प्रतिशत खुलासा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर जिले में पुलिस विभाग की सक्रियता और कड़ी कार्रवाई का असर साफ दिखाई देने लगा है। दिनांक 09.01.2026 की सुबह लगभग 09:00 बजे घटहो थाना क्षेत्र के ग्गप्रम-अमर सिंह स्थान कॉचा में एक मुर्गा व्यवसायी की पिकअप गाड़ी के साथ लूट की वारदात हुई। मोटरसाइकिल रजि. नं. बार-33भी-3238 पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गाड़ी को ओवरटेक कर आगे से घेरते हुए बलपूर्वक पांच मुर्गा और 8,000 रुपये लूट लिए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। अनुसंधान दल ने तत्क्षण कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अपराधी:
मिथिलेश कुमार, पिता-रामबाबु राय
रितेश कुमार, पिता-बैजनाथ महतो
सुमीत कुमार, पिता-कैलाश महतो
(सभी, बहादुरपुर थाना, घटहो जिला-समस्तीपुर)
बरामदगी:
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (रजि. नं. बार-33भी-3238)
अपराधिक पृष्ठभूमि:
रितेश कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास दर्ज है (ताजपुर थाना कांड सं. 487/23, धारा-356/379/411/34 भा.द.वि.)
अन्य दो अपराधियों का आपराधिक इतिहास जांच के तहत है।
विशेष अनुसंधान दल में शामिल सदस्य:
थानाध्यक्ष घटहो थाना, पु.अ.नि. रजनीश कुमार रंजन
पु.अ.नि. हरेन्द्र साह
स.अ.नि. रमेश कुमार
सिपाही आनंद कुमार, सशस्त्र बल
सिपाही अजीत कुमार, सशस्त्र बल
समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की कड़ा कार्रवाई और सक्रियता का असर जिले के पुलिस विभाग में स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और कानून के दायरे में किसी भी उल्लंघन को बख्शा नहीं जाएगा।
यह कार्रवाई जिले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए एक सशक्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *