:
Breaking News

मिथिला को फोरलेन की सौगात की उम्मीद, गडकरी ने सकरी–बिरौल और दोनार–घोड़ा मार्ग पर बढ़ाया कदम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मिथिला क्षेत्र के लिए बड़ी राहत और विकास की उम्मीद जगी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सकरी (पंडौल, मधुबनी) से बिरौल तथा दरभंगा सदर के दोनार से घोड़ा (बेनीपुर) तक फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर सकारात्मक पहल की है। इस संबंध में उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को पत्र भेजकर जानकारी दी है।
केंद्रीय मंत्री द्वारा 30 दिसंबर 2025 को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि सांसद संजय कुमार झा का 24 दिसंबर 2025 को भेजा गया प्रस्ताव मंत्रालय को प्राप्त हुआ था। इसमें इन दोनों महत्वपूर्ण मार्गों को फोरलेन में तब्दील करने की मांग की गई थी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए मामले को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर दिया गया है।
हालांकि यह प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है, लेकिन केंद्र सरकार के सकारात्मक रुख से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद मजबूत हुई है कि आने वाले समय में यह परियोजना जमीन पर उतर सकती है।
इस पहल से मधुबनी, दरभंगा, बिरौल, बेनीपुर और कुशेश्वरस्थान क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। फोरलेन सड़क बनने से जहां दरभंगा से सहरसा तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, वहीं जिले के सुदूर इलाकों तक पहुंच आसान होगी।
बताया जा रहा है कि ये दोनों मार्ग क्षेत्र की लाइफलाइन माने जाते हैं, जिनसे प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क के चौड़ीकरण से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। साथ ही कृषि उत्पादों के परिवहन, व्यापार और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
दरभंगा शहर के विस्तार को मिलेगा बल
दरभंगा सदर प्रखंड में फोरलेन सड़क बनने से शहर के विस्तार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। नई सड़क कनेक्टिविटी से आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों को गति मिलेगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक सेवाओं तक पहुंच और आसान होगी।
कुल मिलाकर सकरी–बिरौल और दोनार–घोड़ा फोरलेन सड़क निर्माण की यह पहल मिथिला और कोसी क्षेत्र को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *