:
Breaking News

नए एसपी के आते ही बदला मुजफ्फरपुर पुलिस का तेवर, सड़कों पर दिखी सख्ती

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मुजफ्फरपुर।जिले में पुलिस कप्तान के बदलाव के साथ ही पुलिसिंग का अंदाज़ भी साफ तौर पर बदलता नजर आने लगा है। नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालते ही मुजफ्फरपुर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। इसका सीधा असर सड़कों पर दिख रहा है, जहां जिलेभर में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर व्यस्त मार्गों तक पुलिस बल तैनात नजर आया। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर कागजातों की गहन जांच की गई। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, हेलमेट, सीट बेल्ट और नंबर प्लेट की बारीकी से पड़ताल की गई। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया, वहीं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों से मौके पर ही पूछताछ भी की गई।
पुलिस की अचानक बढ़ी इस सख्ती से शराब कारोबारियों और अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। खासतौर पर बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध बाइकर्स पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। लहरिया कट बाइक चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नए कप्तान ने साफ संदेश दे दिया है कि कानून तोड़ने वालों के लिए अब कोई रियायत नहीं होगी।
पुलिस की इस सक्रियता से आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है, जबकि असामाजिक तत्वों में डर का माहौल साफ तौर पर देखा जा रहा है। मुजफ्फरपुर की सड़कों पर बदला हुआ यह पुलिसिया रवैया इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में जिले में कानून व्यवस्था को लेकर और सख्ती देखने को मिलेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *