:
Breaking News

राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे मुख्य अतिथि

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। सोमवार  को DGsP/IGsP Conference के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर हुए विचार-विमर्श एवं उसके ठोस निष्कर्षों को राज्य के सभी पुलिस बलों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से 02 दिवसीय “राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026” का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन सरदार पटेल भवन परिसर स्थित सभागार में आयोजित हुआ।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि माननीय उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य के शीर्ष पुलिस पदाधिकारी, डीजीपी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप पुलिस व्यवस्था को सशक्त, संवेदनशील और तकनीकी रूप से दक्ष बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कानून-व्यवस्था, मद्यनिषेध, साइबर अपराध नियंत्रण और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय पर विशेष बल दिया।
सम्मेलन के दौरान मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो तथा साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का विधिवत शुभारंभ भी किया गया। इन नई इकाइयों के माध्यम से राज्य में शराबबंदी कानून को और अधिक प्रभावी बनाने तथा बढ़ते साइबर अपराधों पर कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस बलों को आधुनिक संसाधनों, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता से लैस किया जा रहा है ताकि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतर सकें।
02 दिवसीय इस सम्मेलन में अपराध नियंत्रण की रणनीति, पुलिस आधुनिकीकरण, आंतरिक सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति अभियान और अंतर-विभागीय समन्वय जैसे विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा। सम्मेलन से निकले सुझाव और निर्णय भविष्य में बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *