:
Breaking News

पैक्स चुनाव 2026: दरभंगा में प्रशासनिक तैयारियों को मिली रफ्तार, जिला स्तर पर बने कोषांग

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा | 12 जनवरी 2026

प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (सहकारिता) सह जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया है।
निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने कोषांग के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करते हुए पैक्स निर्वाचन 2026 की प्रक्रिया को सफल बनाना सुनिश्चित करें।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन 21 और 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 24 और 27 जनवरी को होगी। अभ्यर्थिता वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन 29 जनवरी को किया जाएगा।
मतदान 6 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराया जाएगा, जबकि मतगणना उसी दिन मतदान समाप्त होते ही प्रारंभ कर दी जाएगी।
मतदान दलों के गठन, चुनाव सामग्री, मतगणना व्यवस्था, प्रशिक्षण एवं वाहनों की व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी (साख समिति) को सौंपी गई है।
पूरे जिले में निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी एवं अनुश्रवण की जिम्मेदारी उप विकास आयुक्त, दरभंगा को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में दी गई है। वहीं जिला सहकारिता पदाधिकारी को सहायक नोडल पदाधिकारी बनाते हुए चुनाव संचालन की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला प्रशासन का कहना है कि पैक्स चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *