:
Breaking News

मोतिहारी में स्टंटबाजी पड़ी महंगी, वायरल वीडियो पर दो युवक गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोतिहारी : सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोरने के लिए बाइक से खतरनाक करतब दिखाना दो युवकों को भारी पड़ गया। मोतिहारी पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और जानलेवा स्टंट करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बताया गया कि फेसबुक पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा था, जिसमें दो युवक कोटवा रोड पर चलती बाइक की सीट पर खड़े होकर स्टंट करते नजर आए। यह हरकत न केवल उनकी अपनी जान के लिए खतरा थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती थी।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम की सूचना पर पुलिस ने तुरंत जाँच शुरू की। तकनीकी अनुसंधान एवं स्थानीय स्तर पर पहचान के बाद एक युवक की पहचान पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के राहुल कुमार और दूसरे की पहचान छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई।
पहचान सुनिश्चित होते ही कोटवा थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने स्टंट करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में भी कार्रवाई की है।
मामले को लेकर मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने युवाओं को सख्त संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए जान जोखिम में डालना और यातायात नियमों का उल्लंघन करना अपराध है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि इस तरह की खतरनाक प्रवृत्ति पर रोक लग सके।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में स्टंटबाजी करने वालों के बीच स्पष्ट संदेश गया है कि सड़क पर कानून से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *