:
Breaking News

समृद्धि यात्रा की शुरुआत: पश्चिम चंपारण में 182 करोड़ की योजनाओं की सौगात

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने “समृद्धि यात्रा” की शुरुआत की। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना, विकास कार्यों में गति लाना और बिहार को देश के अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना है।
यात्रा के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण जिले का भ्रमण किया और विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान 153 करोड़ रुपये की लागत वाली 125 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जबकि 29 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई 36 योजनाओं का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री के हाथों संपन्न हुआ। इन योजनाओं में सड़क, भवन, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा ग्रामीण आधारभूत संरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाएँ शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कुमारबाग स्थित चनपटिया औद्योगिक क्षेत्र का भी दौरा किया। उन्होंने वहाँ के उद्यमियों से सीधा संवाद कर औद्योगिक गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निवेशकों और उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए ताकि यह क्षेत्र एक सशक्त औद्योगिक केंद्र के रूप में और तेजी से विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि चनपटिया औद्योगिक क्षेत्र स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम बन रहा है।
भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएँ और आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री बेतिया के रमना मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। यहाँ उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में कई नई योजनाओं का शिलान्यास एवं पूर्ण योजनाओं का लोकार्पण भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्धि यात्रा का मकसद केवल योजनाओं का निरीक्षण नहीं, बल्कि जनता से सीधे जुड़कर उनकी जरूरतों को समझना है, ताकि बिहार का सर्वांगीण और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *