:
Breaking News

IND vs NZ 3rd ODI: निर्णायक मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, अर्शदीप सिंह की टीम में एंट्री

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

इंदौर के ऐतिहासिक होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि सीरीज फिलहाल 1–1 की बराबरी पर है. टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और टीम में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पिछली टीम पर ही भरोसा जताया और कोई बदलाव नहीं किया.
टॉस के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है, लेकिन दूसरी पारी में गेंद थोड़ा बेहतर तरीके से बल्ले पर आएगी, इसलिए लक्ष्य का पीछा करना सही रणनीति होगी. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत पर दबाव बना दिया था, इसलिए इस बार टीम अलग योजना के साथ उतरी है.
दूसरी ओर न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही चुनते. उन्होंने इस मुकाबले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कीवी टीम के पास भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. उन्होंने अपने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि टीम दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है.
सीरीज के पहले मैच में भारत ने वडोदरा में शानदार खेल दिखाते हुए 300 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल किया था और 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. दूसरे वनडे में राजकोट में न्यूजीलैंड ने जबरदस्त वापसी की और 284 रनों का लक्ष्य सात विकेट रहते हासिल कर लिया. इसी जीत के साथ सीरीज 1–1 से बराबर हो गई और इंदौर का यह मैच फाइनल की तरह बन गया है.
भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि शुभमन गिल के पास बतौर कप्तान अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने का मौका है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम भारत की धरती पर अब तक सात वनडे सीरीज खेल चुकी है, लेकिन एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी है. ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है.
भारत की प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:
डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *