:
Breaking News

गया में एडमिट कार्ड लेने निकलीं चार छात्राएं लापता, परिजनों में दहशत, एसआईटी गठित

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

गया शहर से एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने स्कूल गईं चार छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। छात्राओं के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों में अफरा–तफरी मच गई। थक–हारकर परिवार वालों ने डेल्हा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आया और तलाश अभियान शुरू कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार डेल्हा थाना क्षेत्र की रहने वाली चारों छात्राएं बीते दिन सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थीं। परिजनों का कहना है कि वे रोज की तरह साथ ही गई थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। चारों छात्राएं आपस में सहेलियां बताई जा रही हैं और एक ही इलाके की निवासी हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर एसपी सुशील कुमार ने तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। पुलिस की अलग–अलग टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। स्कूल जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही छात्राओं के मोबाइल नंबरों की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है।
सीनियर एसपी ने भरोसा दिलाया है कि हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है और जल्द ही छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। इधर इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चिंता का माहौल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *