:
Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस रोसड़ा शहर के प्रसिद्ध लखोटिया वस्त्रालय परिसर में भव्य तरीके से मनाया गया

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

रोसड़ा/समस्तीपुर:अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस रोसड़ा शहर के प्रसिद्ध लखोटिया वस्त्रालय परिसर में भव्य तरीके से मनाया गया। इस कार्यक्रम में लखोटिया वस्त्रालय के निर्देशक कृष्ण कुमार लखोटिया ने योग क्रियाएं कर लोगों को जीवन में योग अपनाने का संदेश दिया।इस कार्य क्रम में दुकान के ओनर एवं ग्राहक के अलावा दुकान के कर्मचारियों ने कार्यक्रम में योग क्रियाएं की।कृष्ण कुमार लखोटिया ने इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति का पुरातन काल से अभिन अंग रहा है। आज योग को विश्व के लगभग सभी देशों में अपनाया जा रहा है जो हर भारत वासी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि दूनिया में जो उथल पुथल का माहौल बना हुआ है, इसे ठीक करने में योग अहम भूमिका निभा सकता है। स्वस्थ समाज के निर्माण के हर व्यक्ति को अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए और बच्चों को भी बाल्यकाल से ही योग के महत्व बारे बताना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा स्वच्छ समाज के निर्माण को लेकर खूब प्रयास किये जा रहे है। ग्राम स्तर पर व्यायाम शलाएं एवं पार्क स्थापित किये जा रहे है। इस योग कार्यक्रम में सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।बताते चलें कि रोसड़ा शहर में11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष योग सत्र आयोजित किए गए।रोसड़ा शहर में अनुमंडल पार्क, जागरण मंच के तत्वावधान में टावर चौक, रोसड़ा गायत्री शक्ति पीठ जैसे स्थानों पर योग साधना के कार्यक्रम संपन्न हुए, जिनमें सभी उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *