:
Breaking News

रोसड़ा गायत्री शक्तिपीठ परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया।

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम

रोसड़ा:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को रोसड़ा गायत्री शक्तिपीठ परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया।उस मौके पर योग प्रशिक्षक रेणु देवी सहायक प्रीति वर्णवाल नीलम देव के द्वारा उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी और उन्हें क्रमशः सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम आदि करवाया। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है।बल्कि मानसिक संतुलन व आत्मिक शांति भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब लोग तनाव, रोग और भागदौड़ की जिंदगी से परेशान हैं, योग ही एक ऐसा माध्यम है जो आत्मिक शांति और जीवन ऊर्जा प्रदान करता है।कार्यक्रम के दौरान गायत्री मंत्रोच्चार और शांति पाठ से वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। मौके पर आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधीर प्रसाद,प्रखंड समन्वयक गायत्री परिवार शिव कुमार पोद्दार, ट्रस्टी मामराज अग्रवाल, विजय कुमार निराला, नीतू बजाज, रितु देवी, मधु देवी, उपमुख ट्रस्टी पुष्पांजलि देवी मौजूद रही।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *