:
Breaking News

न्याय के परिसर में लहराया तिरंगा, पटना हाईकोर्ट में 77वें गणतंत्र दिवस का गरिमामय आयोजन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना:77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना हाईकोर्ट परिसर देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों के रंग में रंगा नजर आया। पश्चिमी लॉन में आयोजित मुख्य समारोह में पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरे परिसर में राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बन गया।
सुबह से ही समारोह को लेकर हाईकोर्ट परिसर में चहल-पहल रही। कार्यक्रम में न्यायाधीश, पूर्व न्यायाधीश, अधिवक्ता, रजिस्ट्री के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। पूर्व न्यायाधीश अपनी धर्मपत्नी के साथ पश्चिमी लॉन के दक्षिणी भाग में आसीन हुए, जबकि अधिवक्ताओं के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। रजिस्ट्री के अधिकारी व कर्मचारी अपनी पत्नियों के साथ उत्तरी भाग में मौजूद रहे।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू अन्य न्यायाधीशों के साथ पश्चिमी लॉन पहुंचे और निर्धारित स्थान ग्रहण किया। झंडोत्तोलन के बाद उन्होंने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। अंत में पुनः राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का विधिवत समापन हुआ।
इधर, बिहार राज्य बार काउंसिल परिसर में भी गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। बार काउंसिल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत शर्मा ने साढ़े दस बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, बार काउंसिल के सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान न्याय, संविधान और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश स्पष्ट रूप से झलकता रहा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *