:
Breaking News

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर लखीसराय में समीक्षा बैठक

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय:पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सोलर रूफटॉप प्रणाली को बढ़ावा देने, आम नागरिकों तक योजना की जानकारी पहुंचाने और सब्सिडी प्रक्रिया को सरल बनाने पर चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह योजना आम लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि सोलर रूफटॉप प्रणाली अपनाने से बिजली बिल में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में जिले में जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार, पंचायत स्तर पर जानकारी साझा करने और विभिन्न माध्यमों से लोगों को योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजना की जानकारी सरल भाषा में आम नागरिकों तक पहुंचाई जाए।
बैठक के दौरान सोलर रूफटॉप सिस्टम की लागत और सरकारी सब्सिडी की जानकारी दी गई।
1 किलोवाट सोलर सिस्टम की अनुमानित लागत 80 हजार रुपये है, जिस पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
2 किलोवाट सोलर सिस्टम की लागत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये है, जिस पर 60 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
3 किलोवाट सोलर सिस्टम की अनुमानित लागत 2 लाख 10 हजार रुपये है, जिस पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी निर्धारित है।
डीआरएस सोलर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने योजना के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन को सहयोग देने की बात कही। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के तहत पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुश्री पम्मी रानी, डीआरएस सोलर के प्रतिनिधि श्री सुधा रंजन, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता (राजस्व) श्री अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *