:
Breaking News

जहानाबाद में 24 घंटे में दूसरी बार पुलिस पर हमला, शराब विरोधी छापेमारी के दौरान 6 जवान घायल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

जहानाबाद में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार तड़के एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हैरानी की बात यह है कि बीते 24 घंटे के भीतर जिले में पुलिस पर यह दूसरा बड़ा हमला है, जिससे प्रशासनिक सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना घोसी थाना क्षेत्र के शेखपुरा नट टोली की है, जहां उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुबह करीब पांच बजे पहुंची थी। छापेमारी के दौरान अचानक स्थानीय असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
हमले में सिपाही संगम कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, अनीश कुमार और अजय कुमार घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने हमलावरों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
लगातार हो रहे हमलों के बीच यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर शराबबंदी लागू कराने में जुटी पुलिस टीमों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं हो पा रहे हैं। जहानाबाद की यह घटना एक बार फिर पुलिस के सामने खड़ी चुनौतियों को उजागर करती है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *