:
Breaking News

बजट सत्र की शुरुआत में पीएम मोदी का संदेश: विकसित भारत-2047 की राह पर निर्णायक होंगे अगले 25 साल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

संसद के बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आगामी दिशा को लेकर बड़ा संदेश दिया। गुरुवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं की आवाज बताया और कहा कि इसमें खासतौर पर युवाओं के सपनों और सामर्थ्य को केंद्र में रखा गया है। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि सांसद राष्ट्रपति के मार्गदर्शन को गंभीरता से लेकर सत्र की कार्यवाही में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इक्कीसवीं सदी का पहला चौथाई हिस्सा पूरा हो चुका है और अब देश दूसरे क्वार्टर में प्रवेश कर रहा है। विकसित भारत–2047 के लक्ष्य की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल भारत के भविष्य के लिए निर्णायक होंगे और मौजूदा बजट सत्र उसी दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है और वैश्विक मंच पर उम्मीद की किरण के रूप में देखा जा रहा है।
बजट को लेकर पीएम मोदी ने इसे सदी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट बताते हुए खास बताया। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना करते हुए कहा कि उनका लगातार नौवीं बार बजट पेश करना भारतीय संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है और यह महिलाओं की नेतृत्व क्षमता का भी प्रतीक है।
भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे नए भारत की आर्थिक ताकत का संकेत बताया। उनके मुताबिक यह समझौता भारतीय उद्योग, युवाओं और निर्माताओं के लिए नए अवसर खोलेगा और आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूती देगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की कार्यशैली रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर आधारित रही है और अब देश पूरी रफ्तार से “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट सत्र में लिए जाने वाले फैसले भारत की आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक भूमिका को नई ऊंचाई देंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर सरकार की उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप को देश के सामने रखा था। बजट सत्र की यह शुरुआत आने वाले दिनों में बड़े फैसलों के संकेत दे रही

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *