:
Breaking News

30 जनवरी को शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन, समस्तीपुर में बजेगा सायरन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर 30 जनवरी 2026 को समस्तीपुर जिले में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इस दौरान निर्धारित समय पर सायरन बजाने की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।
इस संबंध में जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि 30 जनवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे शहादत दिवस के अवसर पर रेलवे कारखाना में सायरन बजवाना सुनिश्चित किया जाए। भारत सरकार के निर्देशानुसार सुबह 10:59 बजे से 11:00 बजे तक सायरन बजाया जाएगा, इसके बाद 11:00 बजे से 11:02 बजे तक दो मिनट का मौन रखा जाएगा। मौन समाप्ति के उपरांत 11:02 से 11:03 बजे तक ‘ऑल क्लीयर’ सायरन बजाया जाएगा।
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि यह कार्यक्रम भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर को भी इस कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। नजारत उप समाहर्ता को समाहरणालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
जिले के सभी कार्यालय प्रधान, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम की सूचना देते हुए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि मीडिया कर्मियों को समय एवं कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि शहादत दिवस के अवसर पर निर्धारित समय पर जहां भी हों, वहीं रुककर दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *