:
Breaking News

बक्सर–पटना फोरलेन पर कहर: चंदा गांव के पास कार हादसे में तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बक्सर: बक्सर–पटना फोरलेन पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव (प्रताप सागर) के पास फोरलेन 922 पर तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह अचानक तेज आवाज के साथ कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहत-बचाव कार्य में जुट गए।
सूचना मिलते ही भोजपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कार सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
भोजपुर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और एक घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों और घायल की पहचान की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है और तकनीकी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए हादसे के पीछे घने कोहरे और तेज रफ्तार की आशंका जताई जा रही है। बीते दो दिनों से जिले में घना कोहरा छाया हुआ है और रविवार सुबह भी दृश्यता काफी कम थी। ऐसे में तेज गति से वाहन चलाना हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। यह दुर्घटना एक बार फिर फोरलेन पर बढ़ती रफ्तार और खराब दृश्यता के दौरान सावधानी न बरतने के गंभीर परिणामों की ओर इशारा कर रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *